लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई गई जयंती

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को समाजवादी पार्टी बरहज के कार्यकर्ताओं ने लोकनायक की जयप्रकाश नारायण की जयंती, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए बरहज विधानसभा के वरिष्ठ नेता चौधरी बेचू लाल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान राजनेता थे, 1970 से लेकर 1975 तक इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए उन्हें जाना जाता है। उनके नेतृत्व से सरकार इतनी भयभीत हो गई की 1975 में देशभर में इमरजेंसी लागू करके विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करना शुरू कर दिया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरे राम चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा गांधी को कुर्सी से हटाने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया।समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण महान समाज सेवक थे जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना जाता था। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा नेता श्रीकांत यादव, नगर अध्यक्ष गजानंद विश्वकर्मा, वशिष्ठ यादव, राजेश निषाद, अबरार अहमद, मुसाफिर यादव, पप्पू शाह, लाल मोहम्मद, सत्यम आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago