Categories: Uncategorized

अज्ञात वाहन  की टक्कर से बाइक सवार माँ और बेटा गंभीर रूप से घायल

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद पेट्रोल पंप के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार माँ बेटा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर दंगौली गांव निवासी कमलेश चौहान 35 वर्ष एक बाइक पर 55 वर्षीय अपनी माता सुखिया देवी को बैठा कर मोहम्मदाबाद गोहाना आधार अपडेट कराने के लिए आया हुआ था, घर जाते समय हलिमाबाद पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद जैसे ही रोड पर आया कि अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर लग जाने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, और अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुखिया देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया वही कमलेश चौहान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago