बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद, गौरा बरहज में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” अभियान के अंतर्गत एक भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सम्मान, सुरक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जन में जागरूकता का संचार करना था।
कार्यक्रम के दौरान समस्त मातृशक्ति द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सभी सम्मानित सांसदगण के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही, उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा सांसद कमलेश पासवान से विनम्र आग्रह किया गया कि वे संसद में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में अपनी सशक्त आवाज उठाते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा इस महत्वपूर्ण निर्णय को मूर्त रूप देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस अभियान को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।
इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने अद्भुत उत्साह, ऊर्जा एवं एकजुटता का परिचय दिया। पूरे नगर का वातावरण “नारी शक्ति” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावशाली एवं स्मरणीय बन गया। महिलाओं ने उनके नेतृत्व में मिले 33% आरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम बताया।
साथ ही रैली में सम्मिलित सभी बहनों एवं मातृशक्ति ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
इस ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन में सहभागी समस्त बहनों, मातृशक्ति एवं मीडिया प्रभारीगण का हृदय से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।
