शीतलहर से कांपा बिहार, 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले चार दिनों तक शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों को शिमला जैसी ठंड का अहसास हो रहा है, खासकर रात के समय बर्फीली हवाएं परेशान कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें – औद्योगिक जमीन कांड के अभियुक्त अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका, इलाज जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य बिहार के कई हिस्सों में दिनभर धूप के बावजूद ठंड का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है।
जिन जिलों में ठंड के डबल अटैक को लेकर चेतावनी जारी की गई है, उनमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: गोरखपुर में 5 लोगों को रौंदा, चालक समेत 2 की मौत, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर है। गया-बोधगया में तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा, जबकि कई जिलों में पारा 6 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।
IMD का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पटना में भी ठंड का असर बरकरार रहेगा—सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और दिनभर कनकनी लोगों को अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

8 minutes ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

42 minutes ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

2 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

3 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

3 hours ago

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

3 hours ago