बिहार चुनाव 2025: प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही बढ़ा सियासी तापमान

बिहार में सियासत का सुपर मंडे: एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के बड़े ऐलान से गरमाएगा चुनावी माहौल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा अपने चरम पर है। सोमवार को एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज तीनों ही मोर्चे अपनी-अपनी रणनीति और प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। आज का दिन बिहार की सियासत का “सुपर मंडे” बन गया है, क्योंकि तीनों मोर्चों के फैसले पर प्रदेश की नजरें टिकी हैं।
एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। रविवार को एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला साफ कर दिया था— भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी 29 सीटों पर मैदान में उतरेगी। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटें मिली हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि आज कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

वहीं, महागठबंधन के खेमे में भी हलचल तेज है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। हालांकि, मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को लेकर कुछ पेच फंसा था, लेकिन अब माना जा रहा है कि इस पर भी आज अंतिम फैसला हो जाएगा।
इसी बीच, ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में आज राउज एवेन्यू कोर्ट का अहम फैसला आने वाला है, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश होंगे। ऐसे में राजनीतिक नजरिए से यह दिन आरजेडी खेमे के लिए भी निर्णायक साबित हो सकता है।

इधर, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी आज अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। 9 अक्टूबर को जारी पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या प्रशांत किशोर खुद राघोपुर से मैदान में उतरेंगे या नहीं। आज इस पर भी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति में आज का सोमवार सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करने वाला दिन साबित हो सकता है।

बिहार की सियासत में आज का दिन एक साथ कई मोर्चों पर ऐतिहासिक फैसला लेकर आएगा। तीनों प्रमुख गठबंधन—एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज—के कदमों पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं। कौन बनेगा बिहार का ‘चुनावी बादशाह’? इसका जवाब आज की घोषणाओं में छिपा है।

ये भी पढ़ें –आज तय होगी लालू परिवार की तकदीर!

ये भी पढ़ें –नितिन गडकरी की सौगात: पुडुचेरी को मिलेगी नई सड़क कनेक्टिविटी की राह

Editor CP pandey

Recent Posts

आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ठंड से बचने के लिए आग ताप रही एक महिला अचानक हुए…

52 seconds ago

सुबह-सुबह सांसद के घर आग से मचा हड़कंप, जांच जारी

🔥 बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, समय रहते टली बड़ी अनहोनी…

32 minutes ago

New Tata Punch Facelift लॉन्च: बोल्ड डिजाइन, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 5.59 लाख से शुरू कीमत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। Tata Motors ने भारतीय बाजार में New Tata Punch Facelift…

35 minutes ago

विकास के दावों के बीच वार्ड छह में बदहाल ज़िंदगी

दर्जनभर भूमिहीन परिवार आज भी खुले आसमान तले सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर में विकास और…

43 minutes ago

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर घमासान, पैमाइश के दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के…

58 minutes ago

खेजूरी में विद्यालय के R.O. प्लांट का तार काटकर अराजकतत्वों ने बढ़ाया खतरा, पुलिस जांच में जुटी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)खेजूरी क्षेत्र के करम्मर स्थित श्री भगवती बाल भारती विद्या निकेतन विद्यालय परिसर…

1 hour ago