बिहार चुनाव 2025: कई सीटों पर कांटे की टक्कर, NDA को बढ़त—जदयू और भाजपा के नाम बड़ी जीतें

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच कई महत्वपूर्ण सीटों पर नतीजों की तस्वीर अब तेजी से साफ होती जा रही है। सुबह से शुरू हुई मतगणना के बाद एनडीए गठबंधन ने कई स्थानों पर बढ़त बनाए रखी है, जबकि कुछ सीटों पर राजद और अन्य दलों ने कड़ी टक्कर दी है। चुनाव आयोग से प्राप्त नवीनतम रुझानों और घोषित नतीजों से यह साफ दिख रहा है कि इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है।सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय 10,098 मतों से आगे चल रहे हैं।
जिरादेई सीट पर जदयू के भीष्म प्रताप सिंह 1,635 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दरौली में लोजपा के विष्णु देव पासवान 4,037 वोट से आगे हैं, जबकि रघुनाथपुर से राजद के ओसामा सहाब 9,236 मतों से आगे चल रहे हैं।इसी तरह दारौंदा में माले उम्मीदवार अमरनाथ यादव 75 वोट से मामूली अंतर की बढ़त बनाए हुए हैं।
बड़हरिया में राजद के अरुण गुप्ता 226 मतों से आगे हैं।
गोरेयाकोठी से भाजपा उम्मीदवार देवेशकांत सिंह 7,532 वोट से आगे हैं औरमहाराजगंज में जदयू के हेमनारायण साह 4,539 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।NDA को शुरुआती बड़ी सफलता, जदयू के दो उम्मीदवार विजयीचुनाव के पहले आधिकारिक नतीजे जदयू के पक्ष में आए हैं।
केसरिया विधानसभा सीट से जदयू की शालिनी मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीआई के बरूण विजय को 12,000 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।इसके बाद कुचायकोट से जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने 23,632 मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित किया। इन जीतों के साथ एनडीए खेमे में उत्साह बढ़ गया है।
VIP सीटों पर मुकाबला दिलचस्प
राघोपुर में तेजस्वी यादव लगातार पीछे चल रहे हैं। सुबह आगे रहने के बाद दसवें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार ने 3,230 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।
इसी दौरान जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार 1,264 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बिस्फी से भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचौल पिछड़ रहे हैं, जबकि
दानापुर से भाजपा नेता रामकृपाल यादव जीत चुके हैं।
अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर रुझान और नतीजे
बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह 11,000 मतों से विजयी
गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह विजयी
कल्याणपुर (सुरक्षित) से मंत्री महेश्वर हजारी 36,722 मतों से आगे
उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता की 15,881 मतों से जीत मुंगेर से भाजपा के कुमार प्रणय विजयी
जमालपुर से जदयू के नचिकेता मंडल विजयी
मढ़ौरा से राजद के जीतेंद्र कुमार राय विजयी
सबसे महत्वपूर्ण खबर यह कि तारापुर से भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने चुनाव जीतकर एनडीए खेमे में बड़ी राजनीतिक ऊर्जा भर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

38 minutes ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

43 minutes ago

सीएम डैशबोर्ड पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की सख्ती—रैंकिंग न सुधरी तो वेतन बाधित करने की चेतावनी गोरखपुर(राष्ट्र की…

47 minutes ago

चनकौंली ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का मामला गरमाया, प्रधान के कबूलनामें का वीडियो वायरल

पुत्र व पुत्रवधू को मजदूरी भुगतान, निजी फर्म से खरीद दिखाकर निकासी को किया स्वीकार…

55 minutes ago

स्वरोजगार को बढ़ावा: युवा उद्यमियों को लाखों का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

1 hour ago

किसान दिवस में उठीं भुगतान, रजिस्ट्री और जल निकासी की समस्याएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला…

1 hour ago