लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार चुनाव परिणामों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि इस बार जो कुछ हुआ, उसका “भंडाफोड़” हो चुका है और भविष्य में भाजपा ऐसी “साज़िश” दोबारा नहीं कर पाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में विपक्ष ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करेगा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा दल नहीं छल है।”
श्री यादव के इन आरोपों के साथ बिहार के नतीजों पर सियासत और गरमाती दिख रही है। विपक्ष ने जहां चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं भाजपा इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताती रही है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…