कोपागंज के टड़ियाव में दो घरों में भीषण चोरी, 15 लाख के गहने लेकर चोर हुए फरार

हल्का में गश्त करने से परहेज करते है दरोगा व बीट के पुलिस कर्मी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टड़ियाव गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने प्रभुनाथ प्रजापति और मान सिंह के घर में सेंध लगाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर आराम से चलते बने । जबकि बीट के सिपाहियों को इसकी भनक तक नही लगी । अगर हल्का दरोगा व बीट के सिपाही समय से गस्त पर रहते तो शायद इतनी बड़ी घटना नही होती । घटना की जानकारी मिलते ही कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग जुटाने का दावा किया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों में चोरी की इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। जबकि सूत्रों की माने तो अगर हल्का इंचार्ज व बीट के सिपाही समय से ग्रस्त करते तो शायद इतनी बड़ी घटना नही होती । सूत्रों का यह भी कहना है कि हल्का इंचार्ज व बीट के सिपाही गस्त से परहेज करते है । वहीं, पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

8 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

19 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

36 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago