सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवराहा बाबा रेलवे स्टेशन से आगे बुद्धि राम गढ़वा गांव के पास किसी ने रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश के पहचान हेतु स्थानिय लोगो से पूछ ताछ किया तो इस व्यक्ति की पहचान जितेंद्र कुशवाहा पुत्र चंद्रिका भगत निवासी माथापार थाना सलेमपुर के रूप में की तभी कुछ देर बाद माथापार गॉव में एक महिला के घर में ही मृत्यु पाए जाने की सूचना सलेमपुर पुलिस को मिली आनन फानन ने पुलिस मथापार गांव पहुंची जहां रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिली स्थानिय लोगो ने बताया कि यह लाश बेबी पत्नी जितेंद्र कुशवाहा की है जिसकी लाश कुछ देर पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी । महिला के लाश के पास पुलिस को एक कागज भी मिला जिसपर यह लिखा था कि मेरे पत्नी की हत्या मै कर रहा हूं इससे किसी का कोई लेना देना नहीं है यह बद चलन हो गई थी भाग कर पूरे परिवार को फसना चाहती थी । जितेंद्र के मां और पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है इनके तीन भाई है जिसमे जितेंद्र सबसे छोटा भाई था तीनों लोग अलग रहते थे । जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र का कुछ समय पहले कान का आपरेशन हुआ था तभी से वह थोड़ा परेशान रहता था । सुबह देर तक जब बेबी घर कमरे से बाहर नहीं आईं तो हमलोग उसको जगाने के लिए गए तो पाया कि बेबी बेसुध पड़ी है तब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टिम को भी सूचना दी फॉरेंसिक टिम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया । दोनों पति पत्नी के शव को एक साथ पंचनामा कर देवरिया शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया । इस संदर्भ मै कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूरी घटना संज्ञान में है अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो जाएगा ।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…