टोक्यो से बड़ी खबर : पीएम मोदी को दारुमा गुड़िया की भेंट, जापान यात्रा में मिला सौभाग्य का प्रतीक

टोक्यो (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। शुक्रवार को टोक्यो स्थित शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने उन्हें पारंपरिक दारुमा गुड़िया भेंट की। जापानी संस्कृति में यह गुड़िया सौभाग्य, दृढ़ता और नवीनीकरण का प्रतीक मानी जाती है।

दारुमा गुड़िया की खासियत यह है कि इसे चाहे कितनी बार गिराया जाए, यह हमेशा सीधे खड़ी हो जाती है। इसी से जुड़ा एक मशहूर जापानी मुहावरा है – “सात बार गिरो, आठ बार उठो”, जो जीवन में हार न मानने और लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा देता है।

दारुमा गुड़िया क्या है?

दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल आकार की पारंपरिक जापानी गुड़िया है। इसका निर्माण बौद्ध धर्म की ज़ेन परंपरा के संस्थापक महान भिक्षु बोधिधर्म (बोधिधरमा) के आधार पर किया गया है।सामान्यत: यह लाल रंग में बनाई जाती है।

लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों और कलाकारों के आधार पर इसके रंग व डिज़ाइन में विविधता देखने को मिलती है।इसे आध्यात्मिक एकाग्रता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सामरिक सहयोग पर अहम चर्चा होने की संभावना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

3 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago