बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मूल रूप से बरहज नगर पालिका क्षेत्र (जनपद देवरिया) निवासी और वर्तमान में आगरा में अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) पद पर तैनात राजेश जायसवाल का शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस घटना से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एसीएम राजेश जायसवाल शुक्रवार को लखनऊ से अपनी निजी क्रेटा कार से आगरा लौट रहे थे। रास्ते में 77+200 माइलस्टोन के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मूल रूप से देवरिया जनपद के बरहज निवासी राजेश जायसवाल अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही न केवल परिजन व क्षेत्रवासी, बल्कि पूरा प्रशासनिक अमला शोकाकुल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर आगरा शैलेन्द्र सिंह और जिलाधिकारी आगरा तत्काल इटावा रवाना हो गए।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…