बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी, कर्मचारियों की सैलरी 2027 में बढ़ेगी एरियर के साथ

Eighth Pay Commission News (8th CPC): केंद्र सरकार ने आखिरकार आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। करीब एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को आयोग की चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन इसके सदस्य होंगे।

18 महीने में सिफारिशें, 2027 से लागू होगी नई सैलरी

केंद्र ने आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। इसके बाद सरकार उन सिफारिशों को मंजूरी देकर वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी वर्ष 2027 से लागू कर सकती है।
हालांकि, NC-JCM (स्टाफ साइड) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। अगर इसमें देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा।

2027 में एरियर के साथ बढ़ेगा वेतन

सातवें वेतन आयोग की तरह इस बार भी अगर सिफारिशें लागू करने में देरी हुई, तो कर्मचारियों को 2026 से एरियर जोड़कर बढ़ी सैलरी मिलेगी। बता दें कि जनवरी 2025 में ही NC-JCM ने केंद्र सरकार को टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) सौंप दिया था।

हर 10 साल पर बनता है नया वेतन आयोग

भारत में बढ़ती महंगाई और आर्थिक स्थिति को देखते हुए हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और सुविधाओं की समीक्षा की जाती है। 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी में 10 महीने की देरी हुई।

कर्मचारियों में खुशी, संगठनों ने जताया स्वागत

लंबे इंतजार के बाद मंजूरी मिलने से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि अब सरकार को जल्द से जल्द सिफारिशें लागू कर कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए।

Karan Pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

4 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

12 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

12 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

12 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

13 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

13 hours ago