मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, दहेज उन्मूलन और सुरक्षा पर दी गई जानकारी

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग, मऊ द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम विकास खंड कोपागंज के अंतर्गत काछी कला और काछी खुर्द ग्रामसभाओं में आयोजित किया गया, जहां विभाग की टीम ने घरेलू हिंसा, दहेज उन्मूलन और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

महिलाओं को बताई गईं कल्याणकारी योजनाएं

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित कई महिला कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:

निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

यह भी पढ़ें – बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी, कर्मचारियों की सैलरी 2027 में बढ़ेगी एरियर के साथ

महिलाओं के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जैसे:

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

महिला पावर लाइन: 1090

महिला हेल्पलाइन: 181

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।

यह भी पढ़ें – रात में दुकान से निकला मनीष सुबह मिला निर्जीव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago