ललितपुर में 1600 करोड़ की चिटफंड ठगी का बड़ा खुलासा, विधायक ने CBI जांच की उठाई मांग

ललितपुर(राष्ट्र की परम्परा) ललितपुर जनपद में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी (LUCC) द्वारा की गई करीब 1600 करोड़ रुपये की ठगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निवेशकों के खून-पसीने की कमाई हड़पने वाले इस घोटाले पर अब राजनीतिक स्तर पर भी दबाव बढ़ गया है।

स्थानीय विधायक राम रतन कुशवाहा ने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि हजारों निवेशकों को कंपनी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा करा लिए, लेकिन समय आने पर उन्हें रकम लौटाने के बजाय प्रबंधन फरार हो गया।

विधायक कुशवाहा ने इस प्रकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ललितपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश और अन्य राज्यों तक फैला वृहद वित्तीय घोटाला है, जिसकी निष्पक्ष जांच केवल केंद्रीय एजेंसी ही कर सकती है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललितपुर में इस ठगी से जुड़ी दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच के दौरान अब तक तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि कई मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि LUCC कंपनी ने गांव-गांव एजेंटों के जरिए योजनाएं चलाईं और गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों से भारी-भरकम रकम वसूली। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि उनका पैसा दोगुना होकर निर्धारित समय पर लौटेगा, लेकिन अंत में कंपनी ने लाखों लोगों को धोखा दिया।

विधायक कुशवाहा ने सरकार से ठगी का शिकार हुए निवेशकों को न्याय दिलाने और उनकी मेहनत की कमाई वापस कराने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

3 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

3 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

3 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

5 hours ago