पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। आरोप है कि संजीव कुमार ने अपनी वैध आय से करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह SVU की अलग-अलग टीमों ने पटना, जहानाबाद और खगड़िया में एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और लेन-देन के सबूत हाथ लगे हैं। इस अचानक हुई रेड से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, डीएसपी संजीव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सेवा काल के दौरान अपनी आय के स्रोत से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसमें अचल संपत्ति, नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। निगरानी ब्यूरो को संदेह है कि इन संपत्तियों का बड़ा हिस्सा अवैध कमाई से जुटाया गया है।
छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। निगरानी इकाई की ओर से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई ने एक बार फिर राज्य में सरकारी अधिकारियों की संपत्ति और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…