केन्द्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य चुने गये भूपेन्द्र पाण्डेय

पत्रकारों को पूर्व में दी जाने वाली समस्त सुविधाओं को पुनः किया जाए बहाल भूपेंद्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) भूपेंद्र कुमार पांडेय केन्द्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य चुने गये। भूपेंद्र कुमार पांडे ने ने अपने निक्तम प्रतिबंधी सतीश मिश्र को 17 के मुकाबले 28 मत से हराया। सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में केन्द्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंदी सतीश मिश्र (बाबा) को 17 के मुकाबले 28 मत पाकर जीत हासिल की। एनआरयूसीसी के नवनिर्वाचित सदस्य भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने गोरखपुर से जम्मूतवी तक चलने वाली प्रत्येक ट्रेनों का रुट विस्तार श्री माँ वैष्णवों देवी कटरा तक चलाने की मांग की। इसके साथ ही साथ उन्होंने गोरखपुर से जम्मूतवी और गोरखपुर से मुम्बई तक चलने वाली किसी भी ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच न होने पर अफसोस जाहिर करते हुये इन दोनों ट्रेनों में प्रथम श्रेणी का कोच लगाने की मांग की। भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से विशेष से रूप कोरोना काल में मीडिया जगत से जुड़े हुये सभी पत्रकार बन्धुओं को ट्रेनों में दी जाने वाली रियायत शुल्क जो बन्द कर दी गई थी, उसे तत्काल प्रभाव से शुरु करने की मांग की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

27 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

39 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

1 hour ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

3 hours ago