सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर के रेवली चौराहे पर आयोजित ऐतिहासिक भागलपुर से पिण्डी मार्ग का भूमिपूजन राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया।
यह सड़क 9 किलोमीटर की है और इसपर उनतीस करोड़ सत्तासी लाख नौ हजार रुपये स्वीकृत हुआ है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों का लोहा विश्व के सभी देश मानने लगे हैं। सरकार ग्रामीण अंचल के विकास के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज सड़कें गड्डा मुक्त हैं। संपर्क मार्गाें से लेकर हाईवे पर वाहन चालक आसानी से वाहनों को चला सकता है। उन्होंने कहा कि लोग आज विकास की सरकार के नाम से जाने जाने वाली भाजपा सरकार पर विश्वास कर रहे है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि पूर्व की सरकार में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते थे लेकिन हमारी डबल इंजन की मोदी सरकार और योगी सरकार ने जाति-धर्म को नही देखा जो भी पात्र व्यक्ति है।उन्हें सीधे योजना का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है प्रधानमंत्री की सोच है सबका साथ सबका विकास।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अमरेश सिंह ,मण्डल अध्यक्ष बृजेश धर दूबे, अभय सिंह विशेन,रामेश्वर सिंह,मिथिलेश बाबा,अरुण सिंह,राहुल सिंह,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह,ओमप्रकाश मोदनवाल,शमशुद्दीन अंसारी,विकास सिंह परमार,संजय कुशवाहा,प्रकाश पाण्डेय, कान्हा पाण्डेय,अनूप उपाध्याय,राजेश शाह,सुनील स्नेही आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…