बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)! थाना पयागपुर क्षेत्र के बरवलिया दाखिला शिवदहा में शुक्रवार रात 9:00 बजे दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया!
महिला को बेहोशी हालत में थाना पयागपुर लाया गया जिस पर पुलिस ने घायल महिला को सीयचसी पयागपुर पहुंचाया गया जहां महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरो ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ! इस मामले में घायल सीमा के पति उसमेश कुमार की तरफ से गांव के बलिराज प्रमोद तथा दो अन्य के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है!
उसमेश निवासी कुकुलवारा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती ने बताया कि मेरी पत्नी सीमा शर्मा उम्र 29 वर्ष अपने मायके बरवलिया आई हुई थी! घर के सदस्य गांव में तिलक उत्सव में शामिल होने चले गए उसी बीच विपक्षी मौका पाकर घर पर पहुंचे जहां सीमा शर्मा पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया!
प्रभारी दरोगा सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है!
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…