बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को ग्राम बालू छापर में माता रानी की मंदिर का, भूमि पूजन बरहज के विधायक पंडित दीपक मिश्र साका बाबा द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम को विधिवत अनंत पीठ आश्रम बरहज के पंडित विनय मिश्र ने संपन्न कराया भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि, जब जन्मों जन्मों का पुण्य उदय होता है तो ऐसा कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है, उन्होंने कहा कि माता रानी के मंदिर निर्माण में जो भी सहयोग होगा किया जाएगा। वही समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने माता रानी की मन्दिर हेतु भूमि पूजन में एक ट्राली ईंट भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया,और उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए हर समय ततपर रहूँगा।
कार्यक्रम में सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, श्रीप्रकाश पाल, शिवम द्विवेदी, विजय प्रकाश पाण्डेय, रतन पाण्डेय, ज्ञान दत्त पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय,प्रभाकर पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, श्यामसुंदर जयसवाल एवं ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…