निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य 9 नवम्बर से गति पर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 9 नवम्बर से गतिमान है। आयोग के अनुसार 04 दिसम्बर 2022 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। उक्त तिथि पर सभी बूथ लेविल अधिकारी, अपने अपने नियत मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक उपलब्ध रहेगें, तथा दावे / आपत्तिया तथा फार्म-6, 6ए 6बी, 7 एवं 8 प्राप्त करेगें।
उक्त विशेष अभियान के दिन समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त सुपरवाइजर तथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा भी बूथों का भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान यदि बूथ लेविल अधिकारी, अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विविध कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान के दिन जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थान जहाँ मतदेय स्थल स्थापित है, खुले रहेगें। और जिनकी
अर्हता 1 जनवरी 2023 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी, हो अथवा पूर्ण हो रही हो और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही हो पाया है, वे उक्त तिथि को मतदान केन्द्र पर उपस्थित हो कर निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मलित कराने हेतु फार्म-6, मतदाता सूची में आधार नम्बर लिंकिंग हेतु फार्म-6बी, मतदाता सूची से किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु फार्म-7 तथा किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने एवं स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भर कर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है अथवा आयोग के वेब साइट https://nvsp.in, https://voterportal.eci.gov.in तथा voter Helpline App के माध्यम से स्वयं आनलाईन पर आवेदन कर सकते है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

36 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

45 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago