भठवां की टीम का शील्ड पर कब्जा

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवां मिश्र में चल रहा क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला बुधवार को सखिनी टीम एवं भटवां टीम के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में भठवां की टीम ने 13 रनों से सखिनी की टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया।फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी ब्यास ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि राजमंगल प्रसाद पूर्व ग्राम प्रधान ने फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ- साथ आपसी भाईचारे की भावना का भी विकास होता है।ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल का आयोजन एक सराहनीय पहल है।फाइनल मुकाबला में टास जीतकर भटवां की टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सखिनी की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 42 रन बनाकर सिमट गई।वही जवाब में खेलने उतरी भठवां टीम के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 55 रन बनाकर मैच को जीत कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। भटवां टीम के कप्तान मुनु कुमार को मैन आफ द सीरीज के रूप में साईकिल दिया गया।इस दौरान पुण्यदेव प्रसाद पूर्व बी.डी.सी ,हरेन्द्र यादव,जेपी कुशवाहा नूरहसन अंसारी,परवेज आलम,कुलदीप यादव, गोविन्द गोंड, विशाल प्रसाद, आजाद अंसारी, मजहर, संदीप, शाहील ,सलमान, नाजीर, पंकज, राकेश आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

9 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago