बलिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज ग्राम पंचायत रुद्रवार में नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान का लोकार्पण तथा वृक्षारोपण किया।
मनरेगा खेल मैदान का निर्माण कार्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत मनरेगा ,ग्राम निधि व क्षेत्र पंचायत निधि से कुल 4030000 की लागत से निर्मित किया गया ,जिसमे सोलर लाइट, बैटमिटन कोर्ट, ओपन जिम,बालीबाल कोर्ट,सांस्कृतिक मंच, पुरुष महिला शौचालय आदि की व्यवस्था है।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत नवानगर प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ,खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ,ग्राम प्रधान नमिता राय व प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार राय सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गण विकासखंड नवानगर तथा ग्रामवासी मौजूद रहे l
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मनरेगा मैदान न ही केवल रुद्रवार ग्राम पंचायत के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभदायक साबित होगा। यहाँ केयरटेकर भी रखा जाएगा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, अब इसी पार्क में किया जाएगा। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ समेकित विकास के लिए जरूरी है कि वे खेलकूद और एक्स्ट्रा करिकुलम में भाग लें।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…