केदारनाथ धाम कपाट खुलने के साथ आरंभ हुए भंडारे का 20 जून को हवन के पश्चात हुआ समापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । श्री गणेश सेवा समिति रुपईडीहा द्वारा 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम हिमालय की गोद में आरंभ हुए भंडारे का सफल समापन हो गया। आपको बताते चलें वर्ष 2015 से निरंतर श्री गणेश सेवा समिति केदारनाथ धाम मंदिर प्रांगण के प्रवचन हाल में विशाल भंडारे का आयोजन करता चला आ रहा है। भंडारे के संचालक विनोद कौशल ने बताया की लगभग 2 महीने तक चले भंडारे में प्रतिदिन लगभग 400 से 500 श्रद्धालु भक्त निशुल्क प्रसाद ग्रहण करते थे,और साथ ही साथ पीने के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया जाता था। उनसे पूछे जाने पर वहां पर क्या-क्या दिक्कत है आती है
तो उन्होंने बताया की सबसे बड़ी दिक्कत माइनस डिग्री टेंपरेचर प्रतिदिन बर्फबारी के साथ नीचे 20 किलोमीटर से घोड़े खच्चरों से ऊपर सामान पहुंचाना बड़ी चुनौती होती है और बड़ी धनराशि का खर्च भी होता है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एनडीआरएफ टीम और स्थानीय पंडा, संत महात्माओं ने अभी तक का सबसे अच्छा भंडारा बता कर भंडारा समिति के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया है।इतने बड़े कार्यक्रम में भारत के प्रत्येक प्रांत से भक्त जुड़ चुके हैं और वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सारा श्रेय अपने आराध्य भगवान श्री केदारनाथ जी को देते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

11 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

11 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

11 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

12 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

12 hours ago