सीमा सुरक्षा बल के द्वारा किया गया भव्य योग शिविर का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नौ वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 59वीं वाहिनी व 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “हर आंगन योग” विषय पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य रूप से वाहिनी मुख्यालय परिसर व सीमा चौकी रूपईडीहा के आचार्य रमेशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भव्य योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 95 भारतीय नगरिक तथा 45 नेपाली नागरिक एवं स्कूली बच्चे योगाभ्यास में शामिल हुए शिविर के दौरान विभिन्न योगासन कराएं गए और उन आसनों से होने वाले फायदों के बारे में सभी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस अवसर पर 59वीं वाहिनी उप कमांडेंट हिमांशु दुबे ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए बताया की पहला अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था तब से हर साल हम 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मानते हैं, इस दिन स्कूल एवं कॉलेजों व सरकारी संगठनो में योग का भव्य आयोजन किया जाता है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग के ताकत को मान रही है और इसी क्रम में इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो योग के महत्व को दर्शाता है। इसके साथ उप कमांडेंट द्वारा अवगत कराया गया कि योग एक ऐसा अभ्यास है जो मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक, सामाजिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है। योग हमारे शारीर को शांत और तनाव मुक्त कर हमें अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है इसीलिए प्रतिदिन हमें अपने दिनचर्या में योग अभ्यास करना चाहिए, जिससे कि हम अपने स्वास्थ्य, समाज एवं देश को बेहतर बना सके। 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन एसएसबी के द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिसका भरपूर लाभ उठाने का संदेश दिया गया। योग के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देते हुए सभी आसनों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया गया। सभी लोगो के जीवन में होने वाली शारीरिक परेशानियों तथा तनाव को दूर करने के लिए योग को अपनाने को बताया गया। साथ ही सभी को योग के महत्व अपने परिवार, समाज, मित्रों को भी बताने हेतु बताया गया।
उक्त अवसर पर सभी बलकर्मियो तथा उनके परिवारो ने बढ़ चढ़ कर योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। योगाभ्यास के दौरान नागरिकों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया। ताकि लोगो को ज्यादा से ज्यादा योग से होने वाले फायदों से अवगत कराया जा सके। 21 जून को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जनता के द्वारा काफी सराहना किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम की अपेक्षा की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

7 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

7 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

11 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

11 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago