बांसी/ सिद्धार्थ नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा के उपनयन संस्कार के अवसर पर यहां के प्रसिद्ध भजन गायक स्टार अखिल उर्फ गोलू एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम पंडित परसा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से शुरू हुआ जिसमें लोकप्रिय कलाकार अमित पांडे एवं दीपमाला द्वारा मां भगवती एवं भगवान श्याम के भजन को अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत करके लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र सुरेश चंद्र मिश्र दिनेश चंद्र मिश्र सोनू मिश्रा डॉ लाल जी पवन कुमार मंचल आचार्य परमहंस मिश्रा भागवत आचार्य महेंद्र मिश्रा कथा वाचिका रेनू मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। तथा भक्ति जागरण के रस में डूबते हुए पूरी रात भजनों का आनंद उठाया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…