डी एम ने किया सीएमओ कार्यालय एवं अधिशासी अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण

चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थिति एवं दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित -जिलाधिकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा प्रातः 10:00 बजे सीएमओ कार्यालय एवं कार्यालय अधिशासी अभियंता इंडो नेपाल बॉर्डर,कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का औचक निरीक्षण किया गया।सीमओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर सीएमओ उपस्थित मिले। सीएमओ कार्यालय परिसर में झाड़ियो की सफाई,परिसर में खड़ी निष्प्रयोज गाड़ियों को नीलामी,कार्यालय का रंग-रोगन, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ कार्यालय में आशा बहुओं की ट्रेनिंग चल रही थी,उन्होंने बेहतर ट्रेनिंग प्रदान किए जाने तथा ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए सैनिटाइज किए जाने का निर्देश दिया। ऐसी आशाए जो की मानदेय प्राप्त करते हुए भी प्राइवेट अस्पताल में कार्य कर रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही करे।जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती एवं समय से उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता का निर्देश दिया । उन्होंने कहा की दूर-दराज के इलाकों के आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता इंडो नेपाल बॉर्डर एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता इंडो नेपाल बॉर्डर एवं अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अनुपस्थित मिले। कार्यालय भवन जर्जर अवस्था में पाया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया।उन्होंने अधिकारियों को समय से कार्यालय में बैठने एवं शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़क जो 05 वर्ष से ज्यादा समय की हो गई है एवं उन पर मेंटेनेंस का कार्य हो रहा है, ऐसी सड़को का गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

30 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

40 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

58 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

2 hours ago