गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक राशन की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न हर पात्र लाभार्थी को मिलेंगे निःशुल्क,केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत, आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाथार्थियों को 1 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 23 तक, एक वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी खाद्यान्न वितरण उपभोक्ताओं को निर्देशित किया है कि, 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करेगे। निःशुल्क वितरित कराये जाने वाले खाद्यान्न में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड के अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थी पोर्टबिलिटी के अन्तर्गत 01 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर करेगे। ई-पॉस मशीन से निकलने वाले वितरण पर्चियों पर “भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण व्ययभार वहन किये जाने की स्थिति का उल्लेख करते हुए निःशुल्क खाद्यान्न वितरण अंकित किया जाएगा।” इस लिए जनपद के सभी उचित मूल्य की दुकानों पर कम से कम 03 स्थानों पर 01 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क एनएफएसए खाद्यान्न वितरण की सूचना, अंकित करवा कर बताए
अब जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों 1 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न उचित मूल्य विक्रेताओं से प्राप्त करें।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…