देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण के बैच का समापन हुआ, जिसमें देवरिया जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए थे।आरसेटी निदेशक राकेश कुमार द्वारा के इस प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ है यह भी बताया कि आप जिस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं उसे क्षेत्र में अपने अनुभव एवं कौशल के माध्यम से अपना और अपने साथ अन्य लोगों को अभी रोजगार की अवसर मुहैया कराए तथा समाज में अपनी भागीदारता को निभाएं। इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा व विनय शंकर मणि त्रिपाठी, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय व अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया। तथा हमारे संस्थान में आने वाले समय में जनरल इ डी पी व होममेड अगरबत्ती और बकरी पालन का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। जिले के पात्र व्यक्ति पंजीकरण करवाएं प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह प्रशिक्षण क्रमशः 06 व 10 दिनों का होगा। जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन व अन्य क्षेत्रों में स्वरोजगार कर सकेंगे।
देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…
बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…