श्रीराम के व्यक्तित्व पे नाज़ रखो

आंखें खुलते ब्रह्ममुहूर्त में श्रीराम
निराकार ईश्वर के दर्शन हों जायें,
दिन भर के लिये आभार अदा कर,
सर्व मंगल की कामनायें की जायें।

सबका दिन ख़ुशी भरा, मंगलमय हो,
मेरी विनती है हे प्रभु! मेरे जीवन में
सेवा, सतसंग, अनंत भक्ति, दया हो,
इस सेवक के जीने का यही ध्येय हो।

मेरी सोच मेरे विचार खुद को और
दूसरों को प्रोत्साहित करने वाले हों,
मेरी कल्पना मेरी कृतियाँ बन जीवन
व समाज को भी गौरव देने वाली हों।

सुख शान्ति से सारा जीवन रहने का
राज बता दूँ, कम खाना, ग़म खाना,
चरैवेति चलते रहना, पल पल बस
हँसते रहना, सबको प्यार देते रहना।

कोई कहाँ समझ पाएगा मैं क्या हूँ,
केवल मैं जानता हूँ मेरे मन में क्या है,
यद्यपि लोग कोशिश ज़रूर करेंगे,
बातें करेंगे व अन्दाजा भी लगाएँगे।

उँगली भी उठायेंगे, निंदा भी करेंगे,
रूकना नहीं है पथ पर जाना ही है,
अपनी आस्था पे विश्वास रखो,
श्रीराम के व्यक्तित्व पे नाज़ रखो।

आदित्य किसी की सोच व मंतव्य
उसका अपना है उससे नहीं डिगना है,
किसी की सोच से, क्या फ़र्क़ होगा,
अपनी सुख शान्ति क्यों भंग करना है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

4 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

6 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

7 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

8 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago