सावधान क्यू आर कोड लिया है तो पहले पढ़े ये खबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया नगर के पुरवा चौराहे पर संतोष कुमार त्रिपुनायक का एक इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है ।यह पेट्रोल पंप जी एस आटोमोबाइल 2019 से संचालित हो रहा है । इस पेट्रोल पंप का एक सी सी खाता इंडियन बैंक शाखा अंसारी मार्ग में स्थित है । इनके द्वारा पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन व्यवसाय के लिए बैंक से क्यू आर कोड जारी कराया गया है।और एक बोलने वाला स्वैप मशीन भी लिया गया है ।दिनांक 01/03/2023 से 01/03/2024 तक कुल 1,99,31,612 रुपए का कुल पेट्रोल और डीजल ऑनलाइन माध्यम से इस क्यू आर कोड और स्वाब मशीन के माध्यम से बिक्री किया गया ।जो की इनके खाते में जाना चाहिए था लेकिन चौकाने वाली बात ये है की पेट्रोल पंप के मालिक के खाते में इतने पैसे जमा नहीं हुए। पेट्रोल पंप मालिक के खाता में जमा हुए मात्र 1,70,87,021 रुपए मात्र इस प्रकार पेट्रोल पंप मालिक के खाते में जितनी धन राशि जमा होनी चाहिए थी उसमे से 28,44,590 रुपए कम जमा हुए ।जब इनके द्वारा बैंक से एक साल का लेखा जोखा निकाला गया तब इस बात की जानकारी इनको हुई अब इन्होंने इस संदर्भ में बैंक पर फ्राड कर पैसा गमन करने का आरोप लगाया है और इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र दिया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फ्राड के विभिन्न धाराओं में मुकदम दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है । यह पूरा प्रकरण ऑनलाइन सुविधा के विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है ।यदि आप द्वारा भी ऑनलाइन पैसा का लेन देन किया जा रहा है तो सावधान हो जाए और बैंक जाकर जांच करले कही कोई बड़बड़ी तो नही ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

6 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

7 hours ago