नवानगर के बीडीओ को लखनऊ में सम्मान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को लखनऊ स्थित योजना भवन में मा० उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश भर के चुनिंदा खंड विकास अधिकारियों को ग्राम्य विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बलिया जनपद के नवानगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर सम्मानित किए गए कुल 12 खंड विकास अधिकारियों में नवानगर के बीडीओ का नाम शामिल होना जनपद के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान ग्राम्य विकास के क्षेत्र में पारदर्शिता, नवाचार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर दिया गया। खंड विकास अधिकारी श्री बिंद की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष जताया और उन्हें बधाई दी।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago