आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में धूम- धाम से मनायी गयी बसंत पंचमी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज बृजमनगंज में बसंत पंचमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात कक्षा 11 की छात्राओं नेहा कसौधन व खुशी मद्धेशिया ने मां सरस्वती की वंदना की।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है।यह पर्व  ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है।मां सरस्वती की आराधना के पर्व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विद्या दायिनी मां सभी के जीवन को ज्ञान के सुख से प्रकाशित करें और सभी का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि आज से पांच साल पहले 14 फरवरी 2019 को आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इसके बाद समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुलवामा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरस्वती माता की पूजा से बुद्धि निर्मल व सकारात्मक सोच का विकास होता है। । इस दौरान  दुर्गेश यादव, शबी अहमद, मु0 फारूक सिद्दीकी,ईश्वर चंद चौरसिया, अंगद प्रसाद, श्रवण कुमार, अशोक कुमार,अभिषेक कुमार, मुकेश मिश्र, पी0 एस0 चौहान, एम0ए0 लारी, हमीदा बेगम, सीताराम चौहान, विनय पाण्डेय, एम. ए. सिद्दीकी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं  शिक्षिकाए उपस्थित  रहें

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

2 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

3 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

3 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

4 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

4 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago