मिशन शक्ति” अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा दस दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन

जनपद बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से 10 दिवसीय 21 अगस्त से 30 अगस्त तक आउटरीच प्रोग्राम का जनपद के विभिन्न स्थानों (जैसे- गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि) में आयोजन कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर शुक्रवार को महिला बीट अधिकारी “शक्तिदीदी” द्वारा जनपद में कुल 47 स्थानों पर चौपाल लगाकर कुल 5601 बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ्य सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारी “शक्तिदीदी” द्वारा बीट क्षेत्र में महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़िताओं से मिलकर उनकी आवश्यक काउंसलिंग करते हुए उनकी समस्याओं का सामाधान किया जा रहा है एवं आवश्यकतानुसार यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। तथा बीट क्षेत्र में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के साथ ही साथ अराजकतत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सादे कपड़ों में बीट क्षेत्र में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संवेदनशील क्षेत्र में दिकोय ऑपरेशन के अन्तर्गत महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

1 hour ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

3 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

5 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

5 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

6 hours ago