जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

पंद्रह दिन के भीतर प्लांट नगर पालिका परिषद देवरिया को हैंडओवर करने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उसरा इंडस्ट्रियल एरिया के निकट निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। 1.59 हेक्टेयर भूमि में निर्मित 75 टीपीडी क्षमता का प्लांट बनकर लगभग तैयार हो चुका है। डीएम ने 15 दिन के भीतर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट का हैंडओवर नगर पालिका परिषद देवरिया को करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि साढ़े सात करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा बनाये गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में देवरिया नगर पालिका क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण कर कंपोस्ट खाद एवं अन्य उपयोगी उत्पाद बनाये जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा संयंत्र स्थापित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि गीले कूड़े के माध्यम से ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा का उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा अत्यधिक पोषक तत्वों से युक्त होता है, जिसका प्रयोग पोल्ट्री, मत्स्यपालन एवं खाद निर्माण में किया जाता है। डीएम ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में अंडे की कुल मांग के सापेक्ष लगभग 80 प्रतिशत आयात किया जाता है। ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा का प्रयोग मुर्गियों के चारे के रूप में करने से प्रति अंडा उत्पादन लागत कम होगी और जनपद में उत्पादित होने वाले अंडा बाहर से आने वाले अंडे की तुलना में सस्ता हो जायेगा, जिससे यहां के पोल्ट्री उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। वर्तमान समय में तमिलनाडु में उत्पादित होने वाले अंडे की उत्पादन लागत 2.65 रुपया प्रति अंडा है जबकि जनपद में उत्पादित अंडे की लागत 4.50 रुपये से अधिक आती है।ऐसे में ब्लैक सोल्जर फ्लाई लार्वा फीड जनपद के पोल्ट्री इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगा।निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 hour ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 hour ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 hour ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

4 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

10 hours ago