बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा 02 वारण्टी व अन्य 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 37 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र शत्रोहन निवासी ग्राम जसमण्डा थाना रामपुर कला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 832/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । वही थाना जहाँगीराबाद पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 191/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुबेर पुत्र जाहिद निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुन्दर लाल पुत्र स्व0 सोहनलाल निवासी पासीन का पुरवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 409/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र प्रदीप रावत निवासी ग्राम दौलतपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 588/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तुलसीराम पुत्र परशुराम निवासी ग्राम पारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 479/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.09.2023 को अभियुक्त राज कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम शेखवापुर पोस्ट शरीफाबाद थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 384/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
एन्टीरोमियो टीम थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कुलदीप पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सतावां थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 405/2023 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…