बार के अध्यक्ष हिसाल, महामंत्री अशोक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने देवेंद्र

99 चरणों की मतगणना में 21 पदों पर 79 उम्मीदवाराे के भाग्य का फैसला

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की शाम तक चली मतगणना के बाद सभी 21 पदों के नतीजे घोषित हो गए। जिसके बाद जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का ताँता लग गया।
जिला बार एसोसिएशन के बीते दिन हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार की सुबह मतगणना की शुरूआत हुई। 99 चरणों की मतगणना में पहले चरण से बढ़त बना चुके अध्यक्ष पद हिसाल बारी किदवाई ने 9185 में 652 मत पाकर शानदार जीत हासिल करके अधिवक्ताओ की पहली पसंद बने। अध्यक्ष में दूसरे स्थान पर राम गोपाल शुक्ला और तीसरे स्थान पर नरेंद्र वर्मा रहे।
बार के महामंत्री पद पर पहले चरण से रोमांचक लड़ाई शुरु हुई। कभी अशोक कुमार वर्मा और कौशल किशोर त्रिपाठी में काफ़ी देर उतार चढ़ाव के पद अशोक वर्मा विजई हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप यादव ने जीत हासिल की, उपाध्यक्ष प्रथम राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय अंशुमान सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार यादव ने जीत हासिल की। वरिष्ठ कार्यकारिणी में छह विजेताओं में दौलता कुमारी 1504 वोट पाकर प्रथम रही, दूसरे स्थान 1308 पंकज आनंद वर्मा, 1282 मत पाकर आकाश निगम, 1247चौथे पर मदन लाल यादव, पांचवे पर 1214 मत पाकर विजय रस्तोगी और छठे पर रे पंकज कुमार श्रीवास्तव ने 1131मत पाये। इसी प्रकार सभी 21 पदों के विजेताओ को एल्डर कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago