बार एशोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सीओ कैंट अपर सिटी मजिस्ट्रेट इंस्पेक्टर केंट रहे मौजूद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, गोरखपुर अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर जाम लगाकर गाजियाबाद न्यायालय परिसर के अन्दर अधिवक्ताओं के उपर पुलिस द्वारा की गई हिंसक कार्यवाही के खिलाफ, मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गाजियाबाद न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गाजियाबाद अनिल कुमार के निर्देश पर अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किया गया जो मनमानी है, जो उनके अधिकारों और कानून के शासन का स्पष्ट उल्लंघन है। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठा पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके अनुसरण मे मांग किया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल कदम उठाऐ। उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश जो गाजियाबाद जिले के मामलो को देखते है अनिल कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गाजियाबाद का तत्काल स्थानान्तरण किया जाय। घटना की जांच करे और दोषी जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा पुलिस अधिकारियो पर कार्यवाही हो।घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख मुआवजा दिया जाय, घटनाऐं दोबारा न हो ऐसी क्रूर घटनाओं से अधिवक्ताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाय। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह सुनिश्चित करें कि पुलिसकर्मी अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह हो। ज्ञापन से पूर्व अधिवक्ता गणों ने अंबेडकर चौक को चारों तरफ से आवाजाही को रोक दिया था, जिससे पूरी तरीके से यातायात प्रभावित हुआ आने जाने वाले आम जनमानस को काफी दिक्कत का सामना उठाना पड़ा। व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, अपर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह सहित भारी फोर्स अंबेडकर चौक पर मौजूद रहकर जाम में फंसे आम जनमानस को मदद कर रही थी।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

24 minutes ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

52 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

1 hour ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

2 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago