सरकार के प्राथमिकता की योजनाओं के सापेक्ष आवेदित ऋण पत्रावलियों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें बैंक अधिकारी- डीएम

जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में डीएम का आदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी श्री तंवर ने जनपद के सभी बैंको के सीडी-रेशियो के समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंको के सीडी रेशियो में प्रगति अपेक्षाकृत कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष बैंको में लम्बित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत करते हुए पात्र आवेदकों को ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें और यदि पत्रावली अथवा आवेदन की प्रक्रिया अथवा आवेदक की पात्रता में कोई कमी है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से कारण का उल्लेख करते हुए ही पत्रावली को अस्वीकृत किया जाये, अनावश्यक रूप से सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंको की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित बैंक अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की अगली बैठक से सभी बैंक प्रत्येक क्वार्टर का शाखावार डेविड क्रेडिट का ब्यौरा उपलब्ध करायेंगे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋण वसूली से सम्बन्धित आरसी का मिलान बैंक अधिकारी सम्बन्धित तहसील से कर लें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उद्योग विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/उद्यमों के सापेक्ष विभिन्न बैंको में लम्बित ऋण पत्रावलियों की बैंकवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में जनपद के बैंको को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंको में लम्बित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बैकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक जितेन्द्र मोरे, निदेशक सहायक महप्रबंधक नाबार्ड मनीष कुमार, निदेशक आर सेटी, विशाल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उपकृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, एल0डी0एम0 पवन कुमार सिंन्हा, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुन्द्रगुप्त मल्ल सहित अन्य विभाग एवं बैंक के सभी जिला समन्वयक एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

5 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago