बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास एक्सिस बैंक के सामने विपरीत दिशा में आने वाली तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बलिया पुलिस के एक जवान की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी। इस घटना से विभागीय गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जवान के घर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पहुंच गये है। आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी राहुल कुमार यादव (29) वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे। उनकी तैनाती क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा (बलिया) में डाक पैरोकार के पद पर थी। मंगलवर की रात करीब साढ़े 10 बजे आरक्षी राहुल ड्यूटी कार्यालय की तरफ बाइक से जा रहे थे। रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास एक्सिस बैंक के सामने उनकी बाइक में तेज रफ्तार बाइक ने टक्टर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल अचेत पड़ गये। गंभीरावस्था में राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…