बलिया दवा मंडी समस्याएं: धर्मेन्द्र सिंह ने दिया समाधान का भरोसा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया की दवा मंडी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने शिरकत की और व्यापारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान दवा व्यापारियों ने बदहाल सड़कों, जलभराव, सार्वजनिक शौचालय की कमी, साफ-सफाई, नाली व्यवस्था और यातायात अव्यवस्था जैसी प्रमुख समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं।

धर्मेन्द्र सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि बलिया के समग्र विकास के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दवा मंडी की जर्जर सड़क और सार्वजनिक शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द शुरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें – CIC का बड़ा फैसला: पत्नी को पति की आय की जानकारी मिलेगी

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाकर दवा मंडी को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

बैठक के दौरान धर्मेन्द्र सिंह ने आगामी “बाबू मैनेजर सिंह मैराथन दौड़” कार्यक्रम का भी उल्लेख करते हुए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जिले की सकारात्मक पहचान भी बनाते हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे। अध्यक्षता आनंद सिंह ने की जबकि संचालन बब्बन यादव द्वारा किया गया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रशासनिक कार्रवाई से दवा मंडी की समस्याओं का समाधान होगा।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

3 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

3 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

4 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

4 hours ago