वेदवान प्रीमियर लीग द्वितीय संस्करण की विजेता बनी बहराइच वुल्फ

अमन अली बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट,अभिषेक यादव बने सर्वश्रेष्ट गेंदबाज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही वेदवान प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण में बहराइच वुल्फ एवं बहराइच राइडर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया,फाइनल मैच के मुख्य अतिथि हरेन्द्र वेदवान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकित यादव व बृजेश सिंह रहे। बहराइच राइडर्स के कप्तान निखिल श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अंश शुक्ला के 33 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 131 रनों पर आल आउट हो गई ।बहराइच वुल्फ की तरफ से रेहान ने 03, अमन एवं शोभित ने 2-2 विकेट लिए । 131 रनों का पीछा करते हुए बहराइच वुल्फ ने 15.1 ओवर में 132 रन बनाकर 5विकेट से मुकाबला जीत लिया। अमन ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया। राइडर्स की तरफ से निखिल ने 3 विकेट लिए। बेहतरीन प्रर्दशन के लिए अमन अली को फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया।सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमन अली, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिषेक यादव, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक राज मोदनवाल, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर नरेंद्र कुमार नागर को चुना गया । टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अमन अली को दिया गया।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अकील अहमद एवं संजय श्रीवास्तव ने निभाई। स्कोरर के रूप में गोविंद चौहान एवं मैच का आंखों देखा हाल मनीष सिंह के द्वारा सुनाया गया।इस अवसर पर ,कुशमेन्द्र राना, मोहित तिवारी, शुऐब अब्बासी, गौतम तरफदार, अजमल ,हरेन्द्र वैदवान अरुण कुमार वर्मा ,आयुष चित्रांश, सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago