बलिया रंग महोत्सव में झारखंड और दिल्ली के कलाकारों रहा दबदबा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता बलिया रंग महोत्सव में झारखंड और दिल्ली के कलाकारों दबदबा रहा। वहीं सर्वाधिक पुरस्कार भी जीते। वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब कला संगम गिरिडीह झारखंड भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर को मिला। सर्वश्रेष्ठ नृत्य का खिताब छोटा नागपुर के नटराज यूथ क्लब साहबगंज झारखंड के नागपुरी लोकनृत्य के नाम हुआ।
जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित महोत्सव 2024 के राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाटकों में द्वितीय स्थान पर नौटंकीवाला थियेटर ग्रुप नई दिल्ली की प्रस्तुति एवं इन्द्रजीत तथा तृतीय स्थान पर रंग थियेटर झारखंड के नाटक – कैनवास की मौत को मिला।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सतीश कुंदन, सह अभिनेता का पुरस्कार शुभम कुमार, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता नीतीश आनंद सभी भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री संगीता राज मुंगेर, ज्योति कर्मा थियेटर नई दिल्ली।
सर्वश्रेष्ठ हास्य प्रतीक दिल्ली, बेलाल प्रसाद मुंगेर। सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री आयुषी और लक्ष्मी दिल्ली, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार मोहित दिल्ली, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रुति सिन्हा मुंगेर, शालिनी खत्री दिल्ली को मिला।
महोत्सव के अंतिम दिन वरिष्ठ कोषाधिकारी व वित्त अधिकारी जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय आनन्द दुबे ने अंगवस्त्रम् पुष्पहार और प्रमाणपत्र प्रदान प्रतिभागी नाट्य व नृत्य निर्देशकों को सम्मानित किए।
दूबे ने कहा कि शासन स्तर से लोक कलाकारों, लोक विधाओं को संरक्षित करने का प्रयास किए जा रहें है। जननायक विश्वविद्यालय द्वारा भी लोककलाओं, लोकसंगीत के संवर्धन संरक्षण के प्रयास किए जा रहें हैं।
इन्हें भी मिला सम्मान
जिले के रंगकर्म से जुड़े डॉ. राजेन्द्र भारती को डॉ. शिवमूरत सिंह स्मृति सम्मान, देवकुमार सिंह को नरेन्द्र शास्त्री सम्मान, निर्मल कान्त चौधरी, डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, प्रोफेसर राम सुन्दर राय डॉ. अरुण कुमार तिवारी, राधिका तिवारी को नाट्य विभूषण सम्मान, सुनील कुमार यादव, रोशन जायसवाल को नाट्य श्री सम्मान, सुनीता पर्वत नाट्य रत्न सम्मान प्रदान किए गए।कार्यक्रम में ये रहे मौजूद देश भर से आए रंगकर्मियों विजेताओं महोत्सव संरक्षक डॉ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय, सचिव अभय सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, भानु प्रकाश सिंह बबलू, सुरेन्द्र सिंह, जयश मिश्र, धीरज गुप्त ने सम्मानित किए। संचालन अनूप जिद्दी, नलिनी पाण्डेय और सुनील यादव ने किया। अंत में देश भर आए कलाकारों और दर्शकों का आभार सचिव अभय सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

20 minutes ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

3 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

3 hours ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

6 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

19 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

1 day ago