Bahraich News: बहराइच में मेडिकल कॉलेज परिसर से 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी 10 अवैध छोटी मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई करीब 24 साल पुराने आदेश के अनुपालन में की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से सटे रसूल शाह बासवाड़ी अस्ताना में पहले केवल दो मजारें थीं, जो वक्फ बोर्ड में विधिवत दर्ज हैं। बाद में देखरेख करने वाले लोगों द्वारा करीब 10 अन्य छोटी मजारें स्थापित कर दी गईं, जिन्हें वर्ष 2002 में तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।

अपीलें खारिज, आदेश बरकरार

अवैध मजारों को लेकर संबंधित कमेटी ने पहले जिलाधिकारी, फिर मंडलायुक्त के यहां अपील की, लेकिन

• 2004 में जिलाधिकारी
• और 2019 में मंडलायुक्त
दोनों ने नगर मजिस्ट्रेट के आदेश को सही ठहराया। इसके बाद भी अवैध मजारें नहीं हटाई गईं।

ये भी पढ़ें – विराट के शतक पर भारी पड़ा हर्षित राणा का विकेट, इंदौर में भारत हारा सीरीज 2-1 से गंवाई

नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर 17 जनवरी तक मजारें हटाने का समय दिया गया था। तय समय सीमा के बाद भी मजारें नहीं हटाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि

• वक्फ बोर्ड में दर्ज दो वैध मजारों को नहीं छुआ गया,

• जबकि अन्य 10 अवैध मजारों को हटाया गया है।
प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी आदेशों और सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई।

ये भी पढ़ें – Spain Train Accident: कोर्डोबा में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 21 की मौत

Karan Pandey

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

3 hours ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

4 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

4 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

16 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

18 hours ago