चेरो को हराकर बड़हरा ने किया खिताब पर कब्जा

खेल से शरीर का होता हैं सर्वांगीण विकास-सत्यम पाण्डेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में खिरोधरी बाबा स्मारक कबड्डी, प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय चेरो को, बड़हरा की टीम ने हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया । मैच का शुभारंभ युवा कांग्रेस जिला महासचिव सत्यम पाण्डेय व सपा नेता कुलदीप यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए सत्यम पाण्डेय ने कहा कि, खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है,खेल को हमेशा सद्भावना से खेलना चाहिए । सपा नेता कुलदीप यादव ने कहा कि युवाओं ने इस तरह का आयोजन कर लोगों को इस खेल के प्रति जागरूक करने का काम किया है। समाज सेवी सतीश सिंह ने कहा कि, जो परिश्रम करेगा सफलता उसका कदम चूमेगी ।
मैच में पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे राउंड में बड़हरा के खिलाडियो ने शानदार तरीके से खेलकर 61 अंक हासिल कर 9 अंक से केंद्रीय विद्यालय की टीम को परास्त कर खिताब जीत लिया । निर्णायक की भूमिका अजय यादव व मुनकम रहे । मैच के दौरान मनीष यादव, करन कुशवाहा, सचिन यादव, प्रिंस पाण्डेय गोल्डेन, मनोज यादव, रितेश गौंड, अनूप शर्मा, सोनू पाण्डेय, अनुराग कुशवाहा, चंद्रभान गौंड, दुर्गेश गौंड, आनंद यादव, भूपेंद्र गौंड सचिन कनौजिया, बाला यादव, रौनक़ कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, गोलू, आदि प्रमुख रूप से सहयोग में शामिल थे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

2 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

33 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

54 minutes ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

1 hour ago

सभी भारतवासी गौ माता कि रक्षा के लिए आगे आये-धरम दास

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

2 hours ago