बाबूभाई भवानजी का लोकसभा चुनावी कारवां चला उत्तर प्रदेश की ओर

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में प्रचार अभियान चलाने के बाद, मुंबई के पूर्व उप महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी और आरपीआई के नेता नितिन शर्मा की टीम लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश पहुंच गई है। भवानजी की टीम मोदी के समर्थन में जोरदार अभियान चलाएंगे ।
वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मोदी इतनी उम्र और इतनी गर्मी में राष्ट्र निर्माण के लिए कठोर परिश्रम कर रहे हैं,ऐसे में हम सभी का धर्म है कि हम सब अपनी अपनी क्षमता के अनुसार मोदी की मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके भी अपना फर्ज निभाया जा सकता है।
मुंबई के पूर्व उपमहापौर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भवानजी ने कहा की पीएम मोदी की महेनत जरूर रंग लायेगी।
पीएम मोदी की उम्र 74, वर्ष रैलियां- 168 ,रोड शो- 16,मीडिया इंटरव्यू- 53,
कुल लोकसभा सीट कवर की- 357 ये आंकड़े 18 मई तक के है। इतनी भीषण गर्मी में ये महामानव हमारे लिए मेहनत कर रहे है। अगर हम एक दिन धूप में खड़े होकर 400 पार पर कमल नहीं खिला सकते तो धिक्कार है हम पर,और वह भी हमारे और हमारे देश के भविष्य के लिये।आओ हम सब मिलके देश हित मे वोट करें और अपने परिचित, सगे संबंधियों को इस बार के चुनाव का महत्व समझाएं और वोट कराएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

4 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

5 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago