डीडीयू में बीए आनर्स की प्रवेश प्रक्रिया अब ऑफलाइन मोड में होगी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मे नव प्रवेश हेतु के अभ्यर्थियों एवं छात्र प्रतिनिधियों द्वारा विगत कई दिनों से इस विषय में दिए गए अनेक प्रतिवेदनों पर विभिन्न स्तरों पर विचार विमर्श के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बीए आनर्स पाठ्यक्रम में व्यापक छात्रहित के दृष्टिगत ऑफलाइन काउंसिलिंग के लिए निर्देश जारी किए। ऑफलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित करने, परिणाम घोषित करने और विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम चलाया था। पीजी के 22 और यूजी के 14 पाठ्यक्रमों के लिए प्रथमचरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग समाप्त हो चुकी है।
सर्वाधिक सीटों वाले बीए पाठ्यक्रम में काउंसिलिंग प्रस्तावित थी और इसके लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया भी कर ली गई थी लेकिन बीते कई दिनों से अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से तिथि विस्तारित किए जाने और इसे इस बार ऑफलाइन मोड में कराने का अनुरोध कर रहे थे।
अन्य पाठ्यक्रमों से अलग इस कोर्स में विषयों की संख्या ज्यादा होने के कारण विकल्प चयन भी अधिकाधिक करने के सुझाव के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने विकल्प चयन नहीं किया था। कल से आज तक अनेक छात्र प्रतिनिधियों ने भी कुलपति से मिलकर ग्रामीण परिवेश के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को इस बार ऑफलाइन मोड में ही कराने का अनुरोध किया था। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आज दिन में इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकें करने के बाद इसे मंजूरी दे दी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि बीए के अलावा शेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश में का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। बीए में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या और अधिक से अधिक विषय विकल्प चुनने का मौका देने के लिए व्यापक छात्रहित में इस पाठ्यक्रम मेंऑफलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश का निर्णय लिया गया है।”

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

17 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

18 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

18 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

21 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

22 hours ago