बी.एड.प्रवेश परीक्षा तैयारी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

06 परीक्षा केंद्रों पर2600 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 12 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा के तैयारी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों से संबंधित दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह जान लें ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न रहे। उन्होंने परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी केंद्राध्यक्षों को कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की समीक्षा कर लेने और जरूरी निर्देशों से अवगत कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र प्रतिनिधि व स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने- अपने केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं की जाँच एक दिन पूर्व ही कर लें और कोई कमी मिलने पर केंद्राध्यक्ष के माध्यम से उसे ठीक करा लें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व या बाद में प्रवेश न दें। मोबाइल केवल अधिकृत अधिकारियों के पास ही हो, इसको भी सुनिश्चित करें तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीनों की उपलब्धता प्रत्येक केंद्र पर निर्धारित संख्या में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस व सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा परीक्षा के दिन सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंच जाएं। कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकरियों को सूचित करें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्य जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ने बताया कि इस वर्ष जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 2600 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनके लिए 06 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रति दो केंद्र पर एक एसडीएम को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। जबकि 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 12 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को अधिकतम परीक्षा शुरू के 30 मिनट बाद तक प्रवेश दिया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिग्राम, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, अपर उपजिलाधिकारी मो. जशीम व महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

2 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

3 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

3 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

3 hours ago