नक्सली हमले में शहीद हुआ आजमगढ़ का लाल

खबर सुनते ही हुवा पूरा गांव बेहाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं सेना के जवान, शहीद का पार्थिव शव लेकर रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव के लिए रवाना हो गए हैं।शहीद जवान के घर आने जाने वालों का ताता लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी स्व. सुदर्शन यादव के 32 वर्षीय पुत्र परमिंद यादव बीएसएफ में थे। वह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात थे।चार जून को ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने उनकी टोली पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ के रानी की सराय की चड़ई गांव निवासी परमिंद यादव भी घायल हो गए थे। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। शहीद जवान के घर लोगोँ के आने जाने का ताता लगा हुआ है। शहीद जवान के एक पुत्र व एक पुत्री है।

rkpnews@desk

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

3 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

3 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

15 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

15 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

15 hours ago