एएनएम बहनों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 7,182 एएनएम बहनों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया जिसका सजीव प्रसारण सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, विधायक देवरिया सदर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जनपद में नियुक्ति पाने वाली 123 एएनएम बहनों को माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से जन स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त एवं प्रमाणिक चिकित्सा मिल रही है। आज नियुक्ति पत्र पाने वाली समस्त एएनएम बहने सेवा भाव का संकल्प लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वह्न करें।

सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने समस्त नवनियुक्त एएनएम बहनों को बधाई दी।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी एएनएम की पारदर्शी एवं योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश के नियुक्ति हुई है। एएनएम बहने सेवाभाव, संवेदनशीलता, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करें।

विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने कहा कि नई नियुक्ति से सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्मिकों की कमी दूर होगी।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि नवनियुक्त एएनएम मरीजों का सेवाभाव से इलाज करें एवं स्वास्थ्य विभाग का गौरव बढ़ाएं।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में ज्योति यादव, वंदना मौर्य, काजल तिवारी, सरिता देवी, प्रीति लता, माधुरी गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, सुमन कुशवाहा, शशिकला सिंह, अंकिता, रेखा भाटिया, ममता यादव, सीमा यादव, अंतिमा प्रजापति, स्वर्णिमा गुप्ता, गरिमा सिंह, रेनू पटेल ,आकांक्षा श्रीवास्तव, शाहीन अंसारी, अनुराधा मिश्रा, अमृता शुक्ला सहित 122 एएनएम शामिल हैं। इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, एसीएमओ विनय प्रकाश पाण्डेय, डिप्टी सीएमओ डॉ बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डॉ संजय चंद, डीसीपीएम राजेश,बबलू सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

17 minutes ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

22 minutes ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

31 minutes ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

2 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

2 hours ago