शहर के चौराहों पर अब 24 घंटे होगी निगरानी
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात कार्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उदघाटन किया गया।अपराधियों पर अंकुश लगाने, शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात पाने आदि के लिए जनपद के व्यस्त एवं संवेदनशील चौराहों एवं तिराहों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। समस्त सीसीटीवी कैमरे आनलाइन मोड से पुलिस लाइन्स में स्थिति यातायात कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से 24 घंटे कनेक्ट रहेंगे एवं पुलिस कर्मियों द्वारा समस्त चौराहों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जायेगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम द्वारा सम्बन्धित को अवगत कराया जायेगा, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने से जहां एक तरफ जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी तरफ अपराधियों/लुटेरों/चेन स्नैचरों आदि पर अंकुश लगाने में भी सफलता मिलेगी।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…